होममनोरंजनगैंगरेप के आरोपी के साथ होटल में रुकीं नुसरत जहां

गैंगरेप के आरोपी के साथ होटल में रुकीं नुसरत जहां

spot_img

नुसरत जहां अपनी कथित शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने 2019 में विदेशी धरती पर निखिल जैन से शादी की थी। अब नुसरत ने इस शादी को अवैध करार दिया है जिसके बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं हैं। नुसरत जहां (Nusrat Jahan) का जन्म 8 जनवरी, 1990 को बंगाल में हुआ था।

गैरहाजिर मिलने पर 8 सफाई कर्मियों का वेतन रोका

नुसरत ने साल 2010 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल वह फेयर वन मिस कोलकाता बनी थीं। 2011 में नुसरत जहां को उनकी पहली फिल्म बंगाली ‘शोत्रु’ मिली। नुसरत (Nusrat Jahan) ने एक्ट्रेस से सांसद बनने तक का सफर भी बखूबी तय किया है। बंगाल की बशीरहाट सीट से चुनाव लड़ने वाली नुसरत जहां ने करीब 3.5 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : नाबालिग लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , 5 गिरफ्तार

अपनी शादी के बाद जब नुसरत पहली बार संसद पहुंचीं और शपथ ली इस दौरान उनके गले का मंगलसूत्र और मांग का सिंदूर चर्चा का विषय बना। इसी के चलते नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा जारी कर दिया। उनका कहना था कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। नुसरत एक मुस्लिम महिला हैं तो वो सिंदूर कैसे लगा सकती हैं। मांग में सिंदूर देख नुसरत से ये सवाल किया जा रहा था कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है।

नुसरत जहां का गैंगरेप के आरोपी से जुड़ा नाम

साल 2012 में नुसरत जहां का नाम एक रेप केस से जुड़ा था। फरवरी 2012, में पार्क स्ट्रीट पर एक चलती कार में एक एंग्लो-इंडियन महिला के साथ गैंग रेप किया गया था। इसके आरोप में कादर खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। सभी ये बात जानकर हैरान रह गए थे कि नुसरत जहां कादर खान की गर्लफ्रेंड थीं। नुसरत 2012 में अपने ब्वॉयफ्रेंड से निकाह करने वाली थीं। उन्होंने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया था कि घटना के बाद वो कादर खान से नहीं मिली थीं, जबकि पुलिस को जांच में मालूम पड़ा था कि दोनों ने मुंबई में एक कमरा बुक किया था। इसके बाद नुसरत कोलकाता लौट आई थीं और कादर खान पटना चले गए थे। दोनों का रिश्ता वही खत्म हो गया।

देश की हर नौकरी की खबर आप तक सबसे पहले आपकी अपनी एप्प “रोजगार अलर्ट “पर

admin
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdibharat.rojgaralert
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें