Insurance Frauds: इंश्योरेंस फ्रॉड आज के वक्त में एक आम बात हो गई है। जालसाजों की ओर से तरह-तरह के नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगा और जाल में फंसाया जाता है। आप कुछ तरीकों को अपनाकर और सतर्क रहकर आसानी से इससे बचाव कर सकते हैं.
इंश्योरेंस एक प्रोडक्ट, एक उत्पाद होता है, जो कि आम लोगों को आसानी से समझ नहीं आता है। इस कारण से कई बार लोग इस फ्रॉड का भी शिकार बन जाते हैं। बड़ी बात यह है कि कई बार लोगों को पता भी नहीं लगता कि उनके साथ इंश्योरेंस फ्रॉड (Insurance Frauds) के शिकार हो रहे हैं। आज हम अपनी रिपोर्ट में बताएंगे कि Insurance Frauds कितने प्रकार के होते हैं और आप इनसे कैसे बच सकते हैं।
Insurance Frauds: फ्रॉड से कैसे करते है ?
- नकली पॉलिसी: जालसाजों की ओर से लोगों को फ्रॉड का शिकार बनाने का ये सबसे आम तरीका है। इसमें जालसाजों द्वारा लोगों को फोन या ईमेल आदि के जरिए ऑनलाइन फेक पॉलिसी बेची जाती है।
- प्रीमियम को डायवर्ट: इंश्योरेंस एजेंटों की ओर से कई बार ग्राहकों से प्रीमियम को कलेक्ट कर लिया जाता है, लेकिन कंपनी के पास जमा नहीं कराया जाता है। इस प्रकार के फ्रॉड के मामले ज्यादातर पॉलिसी का ऑफलाइन भुगतान करने वाले लोगों के साथ देखने को मिलते हैं।
- फर्जी क्लेम; कई बार जालसाजों की ओर से पॉलिसी डॉक्यूमेंट में जालसाजी करके क्लेम ले लिया जाता है और असली पॉलिसीधारक को समय आने पर पॉलिसी का कोई लाभ नहीं मिलता है।
- एजेंट्स भी करते है फ्रॉड: कई बार इंश्योरेंस एजेंटों की ओर से कवरेज, बेनिफिट और प्रीमियम आदि के बारे में गलत जानकारी देकर पॉलिसी को बेचा जाता है।
- ब्याज फ्री लोन का लालच: पॉलिसी बेचने के लिए कई बार जालसाजों की ओर से ब्याज फ्री लोन का भी वादा ग्राहकों से किया जाता है, जिससे कि पॉलिसी को बेचा जा सके।
- यह भी पढ़ें-
- चाय के साथ क्या खाने से आदमी मर सकता है?, Gk Questions In Hindi 2023
- सऊदी अरब की जेलों में कितने भारतीय बंद है? Gk Questions In Hindi 2023
Insurance Frauds: इंश्योरेंस फ्रॉड से कैसे बचें?
- किसी भी प्रकार के Insurance Frauds से बचने के लिए आपको थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।
- इंश्योरेंस प्रोडक्ट को खरीदते समय पहले पूरे पेपर पढ़ लेने चाहिए और नियम और शर्तों को भी जान लेना बेहतर रहता है।
- जिस इंश्योरेंस प्रोडक्ट को खरीद रहे हैं उसके बारे में जाँच पड़ताल जरूर करें।
- अगर कोई थर्ड पार्टी, सेल्सपर्सन या एजेंट आपको पॉलिसी खरीदने के लिए संपर्क कर रहा है, तो आईडी कार्ड देखकर उसे वेरिफाई करें।
- पॉलिसी भुगतान के लिए ऑनलाइन पेमेंट के विकल्प को चुनें।
- Advertisement -