Homeहरदोईहत्याकांड में आरोपितों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही पुलिस

हत्याकांड में आरोपितों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही पुलिस

रदोई: रूपापुर क्षेत्र के खम्हरिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को दीपावली की रात दो भाइयों की हत्या से स्वजन शोक में डूबे हैं। मंगलवार को भी घर में कोहराम मचा रहा। वहीं हत्याकांड में आरोपित प्रधान पति और उनके चार पुत्रों को पुलिस जेल भेज चुकी है। बाकी शेष नौ आरोपितों की तलाश हो रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि दविश दी जा रही हैं।

पूर्व प्रधान नेपाल सिंह के भतीजे सुनील कुमार और मुकेश पुत्र हरी सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के बाद गांव में तनाव फैल गया था। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने मृतकों के स्वजन को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर विजय सिंह, बबरशेर, बवलेश, नाहर सिंह व नरसिंह को जेल भेज दिया। जबकि अन्य आरोपितों में विजय सिंह के पुत्र केहर सिंह और ज्ञानेंद्र यादव, धीरेंद्र, उमेश, सोनू, आशीष, रजनीश की तलाश रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही गिरफ्तारी भी हो जाएगी। वहीं मृतक सुनील और मुकेश की पत्नी व बच्चों का रो रो कर हाल खराब है। वह दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिसने ऐसा किया, उसे सख्त सजा मिले। एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लिए रुपये,

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना