Homeहरदोई25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

हरदोई। ऑपरेशन शिकंजा के तहत सोमवार की दोपहर सुरसा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।

सुरसा एसओ अरविंद यादव ने बताया कि सोमवार की दोपहर भगवानपुरवा गांव स्थित बरहा पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के खड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम सत्यपाल निवासी ओमपुरी मजरा नानकगंज झाला देहात कोतवाली बताया है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

एसओ ने बताया कि आरोपी शातिर बदमाश है। उस पर शहर कोतवाली, पिहानी, देहात कोतवाली, लोनार व सुरसा में आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पूर्व लोनार पुलिस ने सत्यपाल पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से वह फरार था।

रोजगार से जुडी खबरों के लिए डाउनलोड करें ROJGAR ALERT App

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना