होमहरदोईHardoi: एक फोन काॅल ने दूल्हे राजा को पहुंचा दिया थाने

Hardoi: एक फोन काॅल ने दूल्हे राजा को पहुंचा दिया थाने

पिहानी/हरदोई: पहली शादी छुपा कर धोखे से दूसरी शादी करने के लिए बरात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा को लड़की पक्ष की शिकायत के बाद कोतवाली में रात बितानी पड़ी। दोनों पक्षों में सुलह समझौता बुधवार शाम हो गया है।

मामला पिहानी क्षेत्र के सआदतनगर गांव का है। यहां यहाँ के रहने वाले राम लाल की पुत्री मीनाक्षी का विवाह लखीमपुर खीरी जिले के कस्बा मितौली निवासी रामजी पुत्र दिनेश के साथ तय हुआ था। मंगलवार की रात बरात भी आ गई। बरात का पंचायत भवन में वधू पक्ष की ओर से खूब स्वागत किया गया।

बताया जा रहा है कि द्वाराचार के बाद बराती खाना खा रहे थे और जयमाल कि रस्म होने के बाद भांवर पड़ने की तैयारी चल रही थी। इस बीच एक फोन काॅल ने सारा माहौल बदल कर रख दिया। पता चला की दूल्हे पहले से शादीशुदा है।

दुलहन ने इस बारे में अपने परिवार वालों से भी बात की। दुलहन से जब लोगों ने उसकी इच्‍छा जाननी चाही तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। मौके पर कन्या पक्ष के लोगों ने लडके वालों पर कानूनी कार्रवाई और शादी के खर्च की मांग की।

दूल्हे राजा अपनी पहली बीबी को घर में बंद कर लाये थे बारात

जो दूल्हा बनके आया है वह अपनी पहली पत्नी को घर में बंद करके बरात लेकर आया है। इस जानकारी के बाद लड़की के भाई सत्यपाल ने डायल 112 पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे व उसके माता पिता को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। यहां दूल्हे को रात भर कोतवाली में बैठाए रखा गया।

आखिरकार बारात बिना दुलहन के वापस लौट गई। युवती के परिवार का मानना था कि वे अपनी बेटी के निर्णय से सन्तुष्ट हैं और उन्हें इस कदम पर कोई मलाल नहीं है। बुधवार को पूरा दिन चले सुलह के प्रयासों के बीच दूल्हे को कोतवाली पर ही दिन भी गुजारना पड़ा।

देर शाम शादी कर शादी में हुए खर्च की लड़की पक्ष को वापसी की बात पर समझौता हो गया है लड़की वालों को तिलक के 30 हजार, मोटरसाइकिल व 1 लाख 10 हजार रुपये बरात का खर्चा दूल्हे पक्ष के लोग देगे। कोतवाल वेणी माधव त्रिपाठी ने बताया खर्च वापसी पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें