होमहरदोईशिकायतों के निस्तारण में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को मिला प्रदेश में...

शिकायतों के निस्तारण में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को मिला प्रदेश में चौथा स्थान

spot_img

हरदोई: आईजीआरएस और हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतों के निस्तारण करने में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं पहला स्थान फिरोजाबाद और दूसरा शाहजहांपुर और संभल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

आपको बता दें, जिलाधिकारी ने हर रोज लगभग 150 जन शिकायतों का निस्तारण किया। पिछले एक साल में 384 परियोजनाओं को समय पर गुणवत्ता युक्त तरीके से पूरा कराया। इसके साथ ही आम लोगों में प्रशासन की विश्वसनीयता को भी बढ़ाया है।

प्रदेश में चौथा स्थान मिलने पर जिलाधिकारी ने कहा कि अब उनके ऊपर मानकों पर खरा उतरने की और अधिक जिम्मेदरी आ गई है। इसे वह निभाने की पूरी कोशिश करेंगे।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि वे रोज कार्यालय में समय से आकर आम लोगों की शिकायतों को सुनकर उनका तय समय में निस्तारण करते हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग के अधिकारी को तलब कर तत्काल लोगों की समस्या का मौके पर ही निस्तारित करने का प्रयास करते हैं।

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि यदि किसी की शिकायत में निस्तारण होना संभव नहीं होता है तो उसे इसकी सही जानकारी दे दी जाती है। उन्होंने बताया अवकाश के दिनों के बाद शिकायत करने वालों की संख्या और ज्यादा हो जाती है।

जिलाधिकारी ने कहा आमजन कार्यालय में संपर्क करके और अपनी लिखित शिकायत दे सकते हैं। इसके बाद तत्काल इन शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने शिक्षा और स्वास्थ्य की सेवाओं को बेहतर करने के लिए निगरानी की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत दर्जनों स्कूलों का रेनोवेशन कराया गया।

स्कूल और अस्पतालों में नियमित शिक्षकों और डॉक्टरों की उपस्थिति को अनिवार्य किया। आप को बता दें तीन बिंदुओं पर निगरानी हुई जिनके आधार पर रैंकिंग दी गयी जन शिकायतों का समय पर निस्तारण, सोशल वेलफेयर के कार्यों का क्रियान्वयन, विकास संबंधी परियोजनाओं का निर्माण।

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 10 जिलाधिकारी

  1. फिरोजाबाद
  2. शाहजहांपुर
  3. संभल
  4. हरदोई
  5. बुलंदशहर
  6. बाराबंकी
  7. गाजियाबाद
  8. अमेठी
  9. बिजनौर
  10. झांसी
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें