Homeलखीमपुर खीरीलखीमपुर: तृतीय श्री ब्रह्मदेव कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लखीमपुर: तृतीय श्री ब्रह्मदेव कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लखीमपुर: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय समाज पार्टी लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में तृतीय श्री ब्रह्मदेव कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जिला अध्यक्ष माननीय अनुपम पाल जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष जी व उनकी माताश्री श्रीमती राजेश्वरी देवी जी के करकमलों द्वारा किया गया, कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ० रामराखन पाल जी जिला संयोजक राष्ट्रीय समाज पार्टी व पूर्व ब्लाक प्रमुख मितौली, विशिष्ट अतिथि श्रीकांत वर्मा जी जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय समाज पार्टी लखीमपुर खीरी, बघेल रामसिंह जी तथा अवधेश पाल जी, अंकित पाल जी, बागीश शुक्ला जी, अनुज पाल जी, अशोक जायसवाल जी सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ व्यक्ति उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2021 08 16 at 11.06.45 AM min
कबड्डी देखने के उमड़ी भीड़

इस कबड्डीप्र तियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें उद्घाटन मैच बेहड़ा लाल और ओलियापुर के मध्य खेला गया तथा फाइनल मैच फत्तेपुर और बेहड़ा लाल के मध्य खेला गया जिसमें फत्तेपुर के खिलाड़ियों ने पूरे दमखम एवं बेहतर प्रदर्शन के साथ 8 पॉइंट से विरोधी टीम बेहड़ा लाल को परास्त किया।

मैच के दौरान हजारों हजार दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था दर्शक लगातार खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते नजर आये। कार्यक्रम के उपरांत विजेता टीम फत्तेपुर तथा उपविजेता टीम बेहड़ा लाल के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

1 COMMENT

Comments are closed.

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना