Homeधर्मSurya Grahan 2020: इसी महीने लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2020: इसी महीने लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

इस महीने साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। मार्गशीर्ष अमावस्या पर 14 दिसंबर को सूर्यग्रहण लग रहा है। इससे पहले कार्तिक पूर्णिमा के दिन उपछाया चंद्र ग्रहण लगा था।

भारत मे नही दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

आपको बता दें कि इससे पहले आषाढ़ कृष्ण अमावस्या 21 जून दिन रविवार को खण्डग्रास सूर्यग्रहण (चूड़ामणियोग) लगा था, जो भारत में भी दिखाई दिया था।

सूर्यग्रहण की शुरुआत 14 दिसंबर की शाम 7 बजकर 03 मिनट से होगी और 15 दिसंबर की रात 12 बजे के करीब समापन बताया जा रहा है।

यह सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका आदि देशों में देखा जा सकेगा। भारत में न देखें जानें के कारण इसका धार्मिक महत्व नहीं माना जा रहा है। भारत में दिखाई न देने के कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगे हैं। इनमें तीन चंद्र ग्रहण हैं और दो सूर्य ग्रहण हैं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना