होमविज्ञान/तकनीकSamsung लॉन्च करेगी 77 इंच डिस्प्ले साइज में नया OLED स्मार्ट TV!...

Samsung लॉन्च करेगी 77 इंच डिस्प्ले साइज में नया OLED स्मार्ट TV! जानें डिटेल्स

spot_img

Samsung ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S23 को हाल ही लॉन्च किया था। जिसमें Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन्स को लाँच किया गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बाद कंपनी अब अपने नए टीवी Lineup को भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

जानकारी मिली है कि Samsung जल्द ही अपना 77 इंच साइज का OLED टीवी मार्केट में लाँच कर सकती है। इसके साथ ही यह अपना नया मॉनिटर भी लॉन्च कर सकती है जिसका साइज 49 इंच बताया जा रहा है। यह भी बताया गया कि एक OLED मॉनिटर है। चलिए इन दोनों प्रोडक्ट्स की डिटेल आप से शेयर करते हैं  

यह भी देखें : Samsung Galaxy Book3 सीरीज लॉन्च, जानिए इस लैपटॉप खासियत

Samsung  स्मार्ट टीवी सीरीज में नया 77 इंच टीवी पेश करने जा रही है और साथ में 49 इंच का मॉनिटर भी पेश कर सकती है। ये दोनों प्रोडक्ट्स OLED डिस्प्ले होंगे। दी लेक डॉट नेट की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इन दोनों डिवाइसेज को 2023 की पहली तिमाही यानि कि मार्च तक यह टीवी और मॉनिटर कंपनी मार्केट में लाँच कर सकती है। रिपोर्ट में इन दोनों टीवी के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। 

अमेरिका में Samsung की वेबसाइट पर दिखी कीमत

आपको बता दें कि सैमसंग ने हाल ही में CES 2023 में QD-OLED टीवी के नए लाइनअप का ऐलान किया था, जिसमें 77-इंच S95C और S90C मॉडल शामिल हैं। हाल ही में अमेरिका में Samsung की वेबसाइट पर अचानक 77-इंच S95C की कीमत दिखाई दी थी। 

सैमसंग की वेबसाइट पर price लिस्टिंग से साफ होता है कि 77-इंच S95C QD-OLED टीवी की कीमत 4,499 डॉलर हो सकती है। Samsung ने अपनी नई QD-OLED टीवी सीरीज के लिए यह कीमत दिखाई है। उम्मीद की जा रही है कि छोटे मॉडल की कीमत कम होगी। हालांकि 77-इंच S90C मॉडल या छोटे QD-OLED 2023 वेरिएंट की कीमतों की अभी भी जानकारी नहीं है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें