होमउन्नावपानी भरने को लेकर दो समुदायों में हुआ पथराव, 17 नामजद, 15...

पानी भरने को लेकर दो समुदायों में हुआ पथराव, 17 नामजद, 15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

spot_img

सफीपुर/उन्नाव: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए पथराव हो गया जिसमें दोनों पक्षों के 17 लोगों को नामजद किया गया वहीं 15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गयी है.

बताया जा रहा कुसैला गांव के ग्राम प्रधान शकूर अहमद और उत्तम शर्मा के बीच लगभग डेढ़ वर्ष से विवाद चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रामनवमी के दिन जुलूस के दौरान भी विवाद हुआ था। लेकिन जैसे तैसे मामला शांत हो गया था।

मंगलवार रात उत्तम शर्मा के परिवार की 18 वर्षीय मानसी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। वहां पहले से खड़े दूसरे समुदाय के लड़के उसे देख हंसने लगे। इसी को लेकर विवाद हो गया जिसमे खूब पथराव हुआ, इस पथराव में 65 वर्षीय श्रीकृष्ण दिव्यांग निर्मल, रामशंकर शर्मा, जान्हवी (8) घायल हुई थी।

पुलिस ने पथराव मामले में एक पक्ष से आठ और दूसरे पक्ष से चार को मौके से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें एक पक्ष से उत्तम शर्मा, विशाल शर्मा, शिवम, अंजनी कुमार और दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान अब्दुल शकूर, नूरहसन, मो. निजाम, फैजान, मुनीश, सलामत, जलील, मोइन, मेराज और शुभान अली, शानू, रियाज, फिरोज सहित 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों से 17 ज्ञात और 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें