स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति द्वारा देखा गया सपना उसके भविष्य के बारे में कुछ न कुछ संकेत दे सकता है।
कहीं-न-कहीं सपने में घटने वाली घटनाओं का संबंध व्यक्ति के जीवन से भी होता है। कई बार हमारे द्वारा देखे गए सपने सच होने लगते हैं।
स्वप्न शास्त्र हर सपने द्वारा
मिलने वाले संकेत के बारे में बताता है
साथ ही यह भी बताता है कि किस समय देखे गए सपने सच हो सकते हैं।
स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि समय के आधार पर यह तय किया जा सकता है कि सपना सच होगा या नहीं।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, रात 10:00 बजे से 12:00 के बीच देखे गए सपने का कोई फल नहीं होता है.
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र समय माना गया है.
ब्रह्म मुहूर्त में यानी सुबह 03 बजे से लेकर 05 बजे के बीच देखे गए सपनों के सच होने की संभावना सबसे अधिक होती है.
स्वप्न शास्त्र में ऐसा भी कहा गया है कि ये सपने 1 से 6 महीने के बीच में सच हो सकते हैं.