भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया। 

इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और 43 रन से जीत दर्ज की।  

भारतीय पारी की शुरुआत शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की।  

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कुल 58 रन बनाए 

भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। और ऋषभ पंत ने 49 रन बनाए। 

श्रीलंका की पारी की शुरुआत कुसल मेंडिस और पथुम निसांका ने की। मेंडिस ने 45 रन बनाए और निसांका ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

पथुम निसांका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रन की पारी खेली। 

भारत के लिए रियान पराग ने 3 विकेट लिए, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और रवि बिश्नोई को भी 1-1 सफलता मिली। 

श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर ऑल आउट हो गई और उन्हें 43 रन से हार का सामना करना पड़ा।