तुलसी का पौधा भारतीय घरों में पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि अगर तुलसी का पौधा हरा-भरा और स्वस्थ हो, तो घर में खुशहाली और शांति बनी रहती है।
लेकिन सर्दियों के मौसम में तुलसी के पत्ते सूखने लगते हैं, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं।
कुछ आसान उपाय अपनाकर अपने तुलसी के पौधे को सूखने से बचा सकते हैं।
सर्दियों में तुलसी को ठंडा पानी देने से पौधे पर बुरा असर पड़ सकता है। इस मौसम में हल्का गुनगुना पानी उपयोग करना बेहतर रहेगा।
सप्ताह में एक बार तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालना पौधे को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
तुलसी की मिट्टी में बालू मिलाने से जड़ों में नमी बनी रहती है और पानी जमा नहीं होता
तुलसी की जड़ों में नीम का पानी डालने से पत्तियों के सूखने की समस्या दूर होती है
तुलसी में जब भी मंजरियां (फूल) निकलने लगें, तो उन्हें तुरंत हटा दें। इससे पौधा ज्यादा स्वस्थ रहता है।
तुलसी में कृत्रिम खाद, जैसे यूरिया, का उपयोग न करें। इसके बजाय गोबर या अन्य जैविक खाद का इस्तेमाल करें।