वर्ष 2023 में अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार रक्षा बंधन का पर्व 30 अगस्त, दिन बुधवार को मनाया जाएगा। 

रक्षाबंधन

आइए जानते हैं यहां रक्षा बंधन के दिन कौन-सी 10 गलतियां भूलकर भी नहीं करना चाहिए. 

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन के दिन सर्वप्रथम राखी भगवान श्री गणेश, शिव जी, हनुमान जी तथा कृष्‍ण जी को बांधना शुभ होता है। अत: इन्हें राखी बांधना न भूलें। 

रक्षाबंधन

राखी बांधते समय शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें। राहुकाल या भद्राकाल में भूलकर भी भाई को राखी न बांधें। 

रक्षाबंधन

काले धागे की, टूटी-फूटी या खंडित राखी अपने भाई को न बांधें। ऐसी राखी बांधने से अशुभ फल मिलता है, ऐसी मान्यता है। 

रक्षाबंधन

भैया को राखी बांधते समय सिर ढंकना न भूलें। ध्यान रहे कि भाई और बहन दोनों का सिर ढंका हुआ हो। 

रक्षाबंधन पर जरुरी बातें ..

राखी बांधने वक्त राखी का मंत्र बोलना न भूलें। मंत्र-  'येन बद्धो बलिराजा, दानवेन्द्रो महाबलः तेनत्वाम प्रति बद्धनामि रक्षे, माचल-माचलः'

रक्षाबंधन पर जरुरी बातें ..

राखी बांधने के पूर्व तिलक करते समय रोली या चंदन लें, सिंदूर से तिलक ना करें। अक्षत खंडित न हो इसका भी ध्यान रखें।

रक्षाबंधन पर जरुरी बातें ..

राखी बांधने वक्त भाई को मुख दक्षिण में ना हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। 

रक्षाबंधन पर जरुरी बातें ..

भाई की आरती करते समय टूटा-फूटा दीपक न लें। बहन के आरती करने के पश्चात भाई थाली में दक्षिणा दिए बगैर अपनी जगह से ना उठे।  

रक्षाबंधन पर जरुरी बातें ..

9 ऐसे पौधे जिन्हें घर में लगाने से होती है पैसों की बरसात 

और पढ़ें