क्या आप जानते हैं कि हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का नाम “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ पाकिस्तान” भी है?

क्या आपको मालूम है कि दक्षिण एशिया में स्थित पाकिस्तान में दुनिया का सबसे ऊंचा पोलो का मैदान भी मौजूद है?  

अगर आप इन तथ्यों से अंजान हैं तो इस स्टोरी में पकिस्तान के अमेजिंग फैक्ट्स से अवगत कराएंगे।

“पाकिस्तान” शब्द का अर्थ पर्सियन और उर्दू दोनों भाषाओं      में “पवित्र भूमि” है। यह दो शब्दों से मिलकर बना है। पाक:      जिसका अर्थ है “पवित्र”      और स्तान: जिसका अर्थ होता है “भूमि”।

पाकिस्तान, 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस और 23 मार्च को गणतन्त्र दिवस मनाता है। गणतन्त्र दिवस को पाकिस्तान दिवस के नाम से भी जाना जाता है। 

कंप्यूटर का पहला वायरस ब्रेन 1986 में पाकिस्तान के दो भाइयों ने मिलकर बनाया था। जिनका नाम बासित फ़ारुख़ अल्वी और अमजद फ़ारुख़ अल्वी था. 

ईधी फाउंडेशन (पाकिस्तान), विश्व की सबसे बड़ी एम्बुलेंस सेवा है। 

पाकिस्तान में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा पंजाबी है। वहां 48% आबादी पंजाबी भाषा बोलते हैं और समझते हैं। 

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सफ़ेद चना उत्पादक देश और विश्व में सेंधा नमक की दूसरी सबसे बड़ी खान पाकिस्तान में है। 

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सफ़ेद चना उत्पादक देश और विश्व में सेंधा नमक की दूसरी सबसे बड़ी खान पाकिस्तान में है।