श्रद्धा कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। 

वह अक्सर अपनी दिल की बातें फैंस के साथ साझा किया करती हैं। श्रद्धा इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 

इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं।

पिछले कुछ दिनों से कहा जा रहा है कि वह कथित रूप से तू झूठी मैं मक्कार के लेखक राहुल मोदी को डेट कर रही हैं।  

लेकिन हाल ही में श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिससे एक बार फिर से कयासों का दौर शुरू हो गया है। 

दरअसल, श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। 

श्रद्धा ने लिखा, "दिल रख ले...नींद तो वापस दे दे यार।" यह पहला मौका है जब श्रद्धा ने राहुल के लिए सार्वजनिक तौर पर ऐसा कुछ पोस्ट किया है। 

इस साल की शुरुआत में दोनों के अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। कई मौकों पर दोनों को एक साथ भी देखा गया।

वहीं, अभिनेत्री को गले में एक चेन पहने हुए भी देखा गया, जिस पर पहला अक्षर आर लिखा था