Homeराजनैतिकसपा (SP)अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया बाहरी मुख्यमंत्री

सपा (SP)अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया बाहरी मुख्यमंत्री

लखनऊ :उत्तर  प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बहुजन समाज पार्टी में बड़ी भगदड़ का सर्वाधिक लाभ समाजवादी पार्टी (SP) को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगातार दूसरे दिन एक दर्जन से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उनके निशाने पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ही रहे।

देश और प्रदेश की लेटेस्ट ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें HDI Bharat News App

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को बाहरी मुख्यमंत्री बताया।  अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता को बाहरी मुख्यमंत्री थोप दिया है। योगी आदित्यनाथ तो उत्तर प्रदेश के बाहर के निवासी हैं। समाजवादी पार्टी (SP) के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम तो उत्तर प्रदेश के नहीं हैं।

यह भीं पढ़ें _Unnav: 6 दिन पहले रची थी मौत की साजिश, बोला- जिसे मारना था वो बच गई

यहां पर योगी आदित्यनाथ तो दूसरे प्रदेश से आए हैं। अगर वह वाकई में योगी हैं तो सच सभी को बताएं। उनको उत्तर प्रदेश के बारे में कम जानकारी है, इसी कारण समाजवादी पार्टी(SP) की सरकार के कार्यकाल के काम को अपना बताते रहते हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सदन में कैसी भाषा बोलते हैं। कम से कम सीएम को ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए। किसी भी सदन में योगी आदित्यनाथ की भाषा मुख्यमंत्री वाली नहीं है। सीएम तो विकास पर कम बोलते हैं। यह तो सब को पता है कि उत्तर प्रदेश को आज क्या मिला है। अगर उत्तर प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी सरकार के काम को आगे बढ़ाती तो भी काफी प्रगति हो जाती। इन्होंने सपा के कामों को आगे नहीं बढ़ाया।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना