होमआगरापुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और तमंचे बरामद

पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और तमंचे बरामद

spot_img

आगरा: फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में शुक्रवार को पूर्व प्रधान के पति की हत्या करने जा रहे चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हैंड ग्रेनेड, तमंचे और कारतूस मिले हैं। आरोपियों के पास हैंड ग्रेनेड कहां से आया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों का पूर्व प्रधान के पति से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते चारों ने हत्या की योजना बनाई थी। वारदात से पहले पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।

एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राजपाल, राहुल, सुरजीत और शिवप्रताप निवासी पलिया दोएम (थाना जसराना) व एक अन्य आरोपी विजयपाल पूर्व प्रधान सुनीता के पति प्रदीप यादव की हत्या करने के जा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मौका पाकर भाग गया। 

हैंड ग्रेनेड और तीन तमंचे बरामद 

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड, तीन तमंचे, छह कारतूस बरामद किए है। हैंड ग्रेनेड आरोपियों के पास कहां से आया, इसके बारे में अभी तक आरोपियों से पुलिस कुछ भी उगलवा नहीं सकी है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनको जेल भेजा है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हैंड ग्रेनेड की मारक क्षमता लगभग सौ मीटर है। अगर गांव में फट जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। आरोपियों को रिमांड पर लेकर हैंड ग्रेनेड कहां से मिला, यह पता लगाया जाएगा। 

क्षेत्राधिकारी अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि राजपाल और उसके बेटे राहुल, सुरजीत एवं शिवप्रताप पहले भी पूर्व प्रधान और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। वहीं राहुल एवं राजपाल के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट भी जारी किया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हैंड ग्रेनेड की मारक क्षमता लगभग सौ मीटर है। अगर गांव में फट जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। आरोपियों को रिमांड पर लेकर हैंड ग्रेनेड कहां से मिला, यह पता लगाया जाएगा। 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें