Homeदेश12वीं की छात्रा ने बनाया अनूठा चश्मा,चश्मे से बिना मुड़े देख सकते...

12वीं की छात्रा ने बनाया अनूठा चश्मा,चश्मे से बिना मुड़े देख सकते हैं पीछे का नजारा

12वीं की छात्रा ने बनाया अनूठा चश्मा

चश्मा साफ हो तो नजारे भी साफ दिखते हैैं। यह कहावत हमलोगों ने कई बार सुनी होगी। अब इस सोच को आगे ले जाते हुए बंगाल के पूर्वी बद्र्धमान जिले की एक छात्रा ने साबित किया है कि चश्मा खास हो तो नजारा मनचाहा भी हो सकता है। 12वीं की छात्रा दिगंतिका बोस ने एक अनूठा चश्मा बनाया है जिससे हम आगे के साथ-साथ बिना सिर घुमाए पीछे के भी दृश्य देख सकते हैैं।

इस बाल विज्ञानी की खोज की सभी सराहना कर रहे हैं। इसे पेटेंट कराने का आवेदन दे दिया गया है। हालांकि नेत्र विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे किसी भी चश्मे को प्रयोग और प्रचलन में आने या लाने से पहले परीक्षण के दौर से गुजरना होगा। मेमारी में स्थित वीएम इंस्टीट्यूशन यूनिट-दो की छात्रा दिगंतिका बोस ने बताया कि उसने अपने इनोवेटिव आइडिया के तहत इस चश्मे का निर्माण किया है।

इसे बनाने में महज 100 रुपये खर्च हुए हैैं। चश्मे के दोनों लेंस के अगल-बगल कमानी से अटैच करते हुए दिगंतिका ने सिर के पीछे के दृश्य देखने के लिए भी दो अतिरिक्त लेंस लगा दिए हैं। ठीक वैसे ही जैसे गाडिय़ों के आगे दोनों ओर पीछे के दृश्य देखने के लिए साइड मिरर लगे होते हैैं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना