Homeदेशसोना 1203 रुपये सस्ता बेच रही मोदी सरकार, धनतेरस-दिवाली से पहले सॉवरेन...

सोना 1203 रुपये सस्ता बेच रही मोदी सरकार, धनतेरस-दिवाली से पहले सॉवरेन बॉन्ड में निवेश का बेहतरीन मौका

सोना 1203 रुपये सस्ता बेच रही मोदी सरकार, धनतेरस-दिवाली से पहले सॉवरेन बॉन्ड में निवेश का बेहतरीन मौका

धनतेरस-दिवाली के मौके पर आप मोदी सरकार से सस्ता सोना खरीद सकते हैं। नौ नवंबर यानी सोमवार से सरकार एक बार फिर आपको सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश का मौका दे रही है। छोटी दिवाली यानी 13 नवंबर तक आपके पास मार्केट रेट से सस्ता सोना खरीदने का बेहतरीन मौका है। हालांकि यह गोल्ड फिजिकल रूप में नहीं मिलेगा। 

गोल्ड बॉन्ड की अगली किस्त के लिए 5,177 रुपये प्रति ग्राम का भाव तय किया गया है। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरबीआई ने कहा, गोल्ड बॉन्ड के लिए इंडियन बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा 999 शुद्धता के सोने के प्रकाशित सामान्य औसत बंद भाव पर आधारित है। इसके तहत दाम 5,177 रुपये प्रति ग्राम तय हुआ है। 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना