Homeदेशरिया से NCB के वो 55 सवाल, जिसने रिया को पहुंचा दिया...

रिया से NCB के वो 55 सवाल, जिसने रिया को पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

spot_img
spot_img

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए तीन महीने गुजर चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी अनसुल्झी है। यह केस मुंबई पुलिस से लेकर बिहार पुलिस, ईडी, सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तक पहुंच चुका है। इस केस को जबसे ड्रग्स तस्करी से जोड़ा गया है तब से कई नई-नई बातें सामने आ रही हैं। जांच एजेंसियों ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से कई दफा पूछताछ भी की है, । सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती जेल में बंद हैं. जेल में बंद रिया से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरिंडा और सुशांत से जुड़े 55 सवाल पूछे हैं. . एनसीबी के इन सवालों से ही ड्रग्स कलेक्शन का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि रिया के जवाब सैमुअल मिरिंडा से मैच नहीं हुए हैं.

प्रश्न 1
रिया अपने परिवार और खुद के बारे में बताएं?
प्रश्न 2
आप अपने मोबाइल का कितने समय से इस्तेमाल कर रही हैं और अपना मोबाइल नंबर भी बताएं?
प्रश्न 3
क्या आप और जैद मिलात्रा एक दूसरे को जानते हैं? अगर हां तो कैसे?
प्रश्न 4
क्या आप और कैजान एक दुसरे को जानते हैं? अगर हां तो कैसे?
प्रश्न 5
क्या आप और अब्दुल बासित परिहार एक दूसरे को जानती हैं? अगर हां तो विस्तार से बताइए।
प्रश्न 6
आप सैम्युअल मिरांडा को कैसे जानती हैं? अगर हां तो डिटेल दीजिए।
प्रश्न 7
आप दीपेश सावंत को कैसे जानती हैं? विस्तार से उसके बारे में बताइए।
प्रश्न 8
आपकी और शौविक की अंडरस्टैंडिंग कैसी है? शौविक की पर्सनल लाइफ के बारे में बताएं।
प्रश्न 9
सुशांत और शौविक को किसने मिलवाया था?
प्रश्न 10
क्या आप, शौविक, आपके पिता और सुशांत ड्रग्स लेते थे?
प्रश्न 11
अपने और सुशांत के पवाना ट्रिप के बारे में बताइए। वहां ड्रग्स को लेकर क्या हुआ था?
प्रश्न 12
आप तक ड्रग्स कौन पहुंचाता था? ड्रग्स की खरीद-बिक्री में कौन-कौन शामिल है?
प्रश्न 13
सैम्युअल मिरांडा से आपकी पहली मुलाकात कहां और कैसे हुई थी?
प्रश्न14
आप सुशांत के फ्लैट पर कितने बार गईं थी और वहां ड्रग्स को लेकर क्या हुआ था?
प्रश्न 15
सैम्युअल के मुताबिक, सुशांत के घर का सारा खर्च आप ही देखती थीं। क्या यह सच है?
प्रश्न 16
आपके मुताबिक सुशांत ड्रग्स लेता था, तो आप इसमें क्यों शामिल हुईं? उनके लिए ड्रग्स क्यों खरीदा आपने?
प्रश्न 17
आपने ड्रग्स खरीदने के लिए कई बार अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया? अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी दें।
प्रश्न 18
आपने सैम्युअल मिरांडा को नौकरी से क्यों निकाला था?
प्रश्न 19
आप अपने लिव इन पार्टनर सुशांत के साथ अपने भाई शौविक को गोवा, लद्दाख, दिल्ली और यूरोप के ट्रिप पर क्यों लेकर गईं थी? क्या शौविक इस ट्रिप में एक सप्ताह पहले आया था और वो एक सप्ताह पहले ही क्यों चला गया था?
प्रश्न 20
एक चैट में आपने शौविक को सलाह दी थी कि वो ड्रग्स खरीदने में अपनी ओर से भी कुछ पैसा लगाए। आपने ऐसा क्यों कहा था?
प्रश्न 21
शौविक के बयान के मुताबिक, आप उसे सुशांत के लिए ड्रग्स अरेंज करने को कहा करती थीं? आप ऐसा क्यों कर रही थीं?
प्रश्न 22
रिया को 15 अप्रैल 2020 से 17 अप्रैल 2020 तक के सैम्युअल मिरांडा और शौविक के बीच के वॉट्सऐप चैट्स दिखाए गए थे। दोनों के इरादों के बारे में पूछा गया।
प्रश्न 23
आपके बारे में मिरांडा ने बयान दिया है कि उसने आपको जानकारी दी थी कि सुशांत अपने कुक अशोक के जरिए सस्ती क्वालिटी का ड्रग्स खरीद रहे थे, जिसकी ज्यादा कीमत दी जा रही थी। फिर बात पता चलने पर आपने मिरांडा को निकाल दिया और ड्रग्स खरीदने का सारा काम खुद मैनेज करने लगीं?
प्रश्न 24
आप ने मिरांडा को ड्रग्स खरीदने के लिए अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल क्यों करने दिया?
प्रश्न 25
क्या आप खुद ड्रग्स लेती हैं? क्या आपने BUD, HASH, WEED नाम का ड्रग लिया है?
प्रश्न 26
17 अप्रैल को WEED की एक खेप जैद के जरिये मिरांडा ने खरीदी? शौविक ने मिरांडा को ऐसा करने को कहा था? आप इसे एक्सप्लेन कीजिए।
प्रश्न 27
अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स दीजिए। आपकी इनकम का सोर्स क्या है?
प्रश्न 28
16 अप्रैल 2020 से लेकर 17 अप्रैल 2020 तक आपकी और शौविक के बीच वॉट्सऐप चैट्स पर क्या कहना है
प्रश्न 29
आपके सामने सुशांत ने कितनी बार ड्रग्स ली? आपने इसमें कितनी दफा मदद की।
प्रश्न 30
आपके चैट रिकॉर्ड के मुताबिक, आप सुशांत के लिए ड्रग्स का स्टॉक मैनेज करती थी। इसे एक्सप्लेन कीजिए।
प्रश्न 31
17 अप्रैल 2020 को शौविक ने वासिद के जरिये सुशांत के लिए HASH खरीदी गई थी। इस बारे में आपको क्या कहना है?
प्रश्न 32
आपने शौविक को ड्रग्स के स्टॉक के बारे में पता करने को कहा था। इसके लिए शौविक मिरांडा और दीपेश से मिला था। जब ड्रग्स की डिलेवरी हुई, तो दीपेश ने आपके कहने पर उसे कलेक्ट किया। जब सुशांत सिर्फ BUDS और WEED लेता था, फिर आप उसे HASH देने के लिए क्यों राजी हुईं? एक्सप्लेन करिए।
प्रश्न 33
ड्रग्स खरीदने के लिए आपको पैसा कौन देता था और इसकी लिए पेमेंट कैसे की जाती थी? कैश, कार्ड या UPI के जरिए?
प्रश्न 34
क्या आपने कभी वासिद को BUD, HASH,और WEED नाम का ड्रग लेते देखा?
प्रश्न 35
साल 2019 के पहले हफ्ते और आखिरी हफ्ते में जब सुशांत आपके घर रुके थे, तब आपने कितनी बार उन्हें ड्रग्स मुहैया कराया। आप इस दौरान उसकी खरीद फरोख्त के बारे में बताए? आपके घर तक ड्रग्स का पैकेट कौन पहुंचाता था?
प्रश्न 36
कई बार ऐसा हुआ है कि मिरांडा ने सुशांत के लिए ड्रग्स की सप्लाई आपके घर पर की थी। आपने उसे इसकी इजाज़त क्यों दी?
प्रश्न 37
सितंबर 2019 और नबंवर 2019 में जब आप सुशांत के साथ वॉटर स्टोन क्लब में रुकी थीं तो क्या वहां ड्रग्स की डिलेवरी हुई थी? डिलीवरी कितने की थी और किसने की थी?
प्रश्न 38
क्या ये बात सही है कि सुशांत अपनी कार में JOINTS रखा करते थे? क्या आप भी अपने साथ JOINTS रखती थीं?
प्रश्न 39
क्या आप जया शाह के बारे में जानती हैं, क्योंकि उनके साथ आपकी कुछ चैट्स सामने आई हैं। क्या आप दोनों के बीच BUD को लेकर बात हुई थी?
प्रश्न 40
क्या यूरोप टूर से वापस आने के बाद सुशांत आपके घर पर रुके थे? फिर वहां से हिंदुजा अस्पताल और वापस आपके घर? आपने इसकी जानकारी उनके परिवार को क्यों नहीं दी?
प्रश्न 41
आप जया शाह की ईमेल आईडी, कमर्शियल शॉपिंग वेबसाइट के बारे में डिटेल दीजिए।
प्रश्न 42
आपके पास कुल मिलाकर कितने बैंक अकाउंट्स हैं? डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स कितने हैं? कितनी ईमेल आईडी हैं?
प्रश्न 43
सुशांत के लिए आप कैसे और किन तरह की ड्रग्स खरीदा करती थीं
प्रश्न 44
जब आप और सुशांत यूरोप ट्रिप से वापस भारत आए थे और एयरपोर्ट पर जो वाहन आपको पिक करने आया था, क्या उसमें WEED और जॉइंट्स थे? ये लेते हुए आप और सुशांत घर तक गए। एक्सप्लेन कीजिए।
प्रश्न 45
आपने अपने भाई शौविक के साथ ड्रग्स की खरीद फ़रोख़्त शुरू की, ताकि आपके भाई को ड्रग्स डीलर्स से फायदा हो?
प्रश्न 46
सुशांत जब आपके घर रुके थे, उस दौरान सूर्यदीप मल्होत्रा आपके घर क्यों आया था?
प्रश्न 47
केजे उर्फ करमजीत ने जो बड मिरांडा को डिलेवर किया था, फिर यही BUD मिरांडा ने शौविक को दिया? क्या ये आपकी जानकारी में था? क्या शौविक को इसकी इजाजत दी थी?
प्रश्न 48
दीपेश सावंत के बयान के मुताबिक, ड्रग्स की जो भी डिलीवरी हुई थी उसके बारे में आपको पता था? क्या कहेंगी इसपर?
प्रश्न 49
यूरोप ट्रिप के बाद जब सुशांत आपके घर रुका था, तो सैम्युअल मिरांडा आपके घर क्यों आ रहा था?
प्रश्न 50
क्या आप नीरज सिंह को जानती हैं? वह सुशांत के घर पर क्यों आते थे?
प्रश्न 51
सुशांत और उनके दोस्तों के WEED, BUD और HASH के इस्तेमाल के बारे में डिटेल में बताइए?
प्रश्न 52
क्या आपको जानकारी है कि सुशांत अपनी पार्टियों में ड्रग्स मंगाते थे? आपको पहली बार इसके बारे में कब पता चला और कैसे?
प्रश्न 53
क्या आपको यह बात नहीं पता है कि ड्रग्स की खरीद फरोख्त करना गैर कानूनी है?
प्रश्न 54
क्या आप सिद्धार्थ पीठानी, आयुष शर्मा, आनंदी धवन, रोहणी अय्यर, श्रुति मोदी, रजत मेवाती, साहिल सागर, केषा और अशोक के बारे में कुछ जानती हैं?
प्रश्न 55
क्या आप जांच एजेंसी को अपनी तरफ से कुछ बताना चाहेंगी ?

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें