HomeदेशUnlock 5.0 दिशा निर्देश: सरकार ने अनलॉक 5 की दिशा निर्देश का...

Unlock 5.0 दिशा निर्देश: सरकार ने अनलॉक 5 की दिशा निर्देश का किया ऐलान, 15 अक्टूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे सिनेमा हॉल

केंद्र सरकार ने बुधवार को अनलॉक 5 के लिए दिशा निर्देश जारी कर दीं। अनलॉक 5 की शुरुआत कल से होगी। इसके तहत सरकार ने सिनेमा हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क, स्विमिंग पूल को 15 अक्टूबर से खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, सिनेमा हॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। 

गृह मंत्रालय की दिशा निर्देश के अनुसार, स्कूलों और कोचिंग इंस्टीट्यूट्स को खोलने को लेकर 15 अक्टूबर के बाद राज्य सरकारें अपने हिसाब से फैसला कर सकेंगी। हालांकि, इस दौरान माता-पिता की सहमति की जरूरत होगी।

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक दिन में 80,472 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 62 लाख से अधिक हो गई है। संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी 51,87,825 हो गई है, जिससे स्वस्थ होने की दर 83.33 प्रतिशत पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी किए गए ताजातरीन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,25,763 हो गए जबकि 1,179 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 97,497 हो गई

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना