Homeमनोरंजनbollywood:होली के रंग में रंगे दिखे प्रियंका चोपड़ा के ससुरालवाले

bollywood:होली के रंग में रंगे दिखे प्रियंका चोपड़ा के ससुरालवाले

spot_img

प्रियंका चोपड़ा सारे त्योहार पूरे जोश के साथ मनाती हैं। इस साल कोरोना की वजह से उन्होंने परिवार के साथ होली मनाई। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर होली के जश्न की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें पीसी के साथ उनके पति निक जोनस, ससुर पॉल केविन जोनस सीनियर, सास डेनिस होली के रंगों में रंगी दिखीं। प्रियंका ने अपने फैन्स को होली पर एक मेसेज भी दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने होली पर दिया ये मैसेज

तस्वीर में प्रियंका अपने ससुरालवालों के साथ पोज दे रही हैं। सके कपड़ों और चेहरे पर गुलाल दिख रहा है। वहीं उनके बैकग्राउंड में भी होली का डेकोरेशन दिख रहा है। प्रियंका हाथ में पिचकारी लिए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है, होली रंगों का त्योहार मेरे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। उम्मीद करती हूं हम सभी अपने प्रियजनों के साथ इसे घर पर सेलिब्रेट कर सकते हैं।

हरदोई: दिनदहाड़े बस कंडक्टर की हत्या, शव खेत में फेंका

निक और प्रियंका ने बीते साल मुंबई में जमकर होली खेली थी। पहले वे ईशा अंबानी की होली पार्टी में पहुंचे थे। यहां उन्होंने विकी कौशल, कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस के साथ खूब मस्ती की थी। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ पुणे में होली सेलिब्रेट की थी। इंडिया में निक की ये पहली होली थी और उन्हें खूब मजा आया था।

डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें: देश और प्रदेश की लेटेस्ट ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें HDI Bharat News App 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें