माधौगंज। सचिवालय में तैनात कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर पश्चिमी निवासी सेक्शन अधिकारी अखिलेश मिश्रा के बेटे शिवांश मिश्रा को लखनऊ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में चांसलर ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
अखिलेश मिश्रा ने बताया कि बेटा लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए ऑनर्स तृतीय वर्ष का छात्र है। सर्वश्रेष्ठ छात्र के तौर पर शिवांश को सम्मानित किया गया। इस पर परिजनों ने खुशी जताई है।







