पिहानी,हरदोई। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली में सीओ एसआर कुशवाहा की अध्यक्षता में शांति बैठक सम्पन्न।बैठक में सादगी के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
सीओ एसआर कुशवाहा ने कहा कि अराजकतत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी । कैश लाने ले जाने में व्यापारियों सहित किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा दी जाएगी। व्यापारी पुलिस को सूचित करके सुरक्षा मांग सकते हैं। कहा कि कानफोड़ू पटाखों का इस्तेमाल न करें और सादगी के साथ त्योहार मनाएं। इंस्पेक्टर महेशचंद्र ने दुकानदारों से मास्क लगाकर बैठने की नसीहत देते हुए कहा कि कोविड 19 के नियमो का कड़ाई से पालन किया जाए। इंस्पेक्टर महेशचंद्र के अलावा विजय प्रताप सिंह,धीरेंद्र सिंह,आरपी दिवाकर,सुशील पटेल,मुजाबिर हुसैन ज़ैदी,मोहसिन ज़ैदी,गुड्डू राठौर,विमलेश तिवारी,धीरज गुप्ता आदि रहे मौजूद…







