जनपद हरदोई के 439 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय को विभिन्न 14 पैरा मीटर्स यथा बच्चों को स्वच्छ पेयजल, बालक बालिकाओं केा पृथक-पृथक शौचालयों, शौचालयों एवं मूत्रालयों में नल जल की आपूकिर्त, दिव्यांग सुलभ शौचालयों का निर्माण एवं उनमें टाइलीकरण, मल्टीपल हैण्डवाश यूनिट की स्थापना,रसोईघर निर्माण, कक्षा कक्ष फर्श की टाइलीकरण, श्यामपट का निर्माण, विद्यालयों की समुचित रंगाई-पुताई, दिव्यांग हेतु रैम्प एव रेलिंग का निर्माण, विद्यालयों का विद्युतीकरण तथा कक्षा कक्ष की वायरिंग एवं विद्युत उपकरण की व्यवस्थ में संतृप्त किए जाने के निर्देश ग्राम पंचायतों में शिक्षा विभाग को दिये गये थे, तद्क्रम में श्रीमती निधि गुप्ताा वत्स,मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिनांक 29-09-2020 को विकास खण्ड अहिरोरी एवं कोथावां के ग्राम पंचायत सचिवों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की गयी है। बैठक में पूर्व सूचना के बाद भी ग्राम विकास अधिकारी,वि0ख0 कोथावां एवं विकास अधिकारी, पंचायत अहिरोरी अनुपस्थित रहें। अतः मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उक्त दोनों कर्मचारियों का दिनांक 29-09-2020 को वेतन वाधित कर दिया गया।
बैठक में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 14 पैरामीटर्स में से विद्यालयों की रंगाई पुताई एवं श्यामपट्ट का निर्माण कम्पोजिट ग्रान्ट 2019-20 में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष शिक्षा विभाग/विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा कराया जाना है। इस वर्ष वित्तीय वर्ष 2020-21 की कम्पोजिट ग्रान्ट की धनराशि एस0एम0सी0 के खातों में हस्तान्तरित की जा चुकी है, जिससें मल्टीपल हैण्डवाॅस, छतिग्रस्त विद्युत वायरिंग एवं विद्युत उपकरणों की व्यवस्था के साथ ही शौचालयों में लद्यु मरम्मत की कार्यवाही एस0एम0सी0 द्वारा स्कूलों में करायी जानी है। इस प्रकार कुल 14 में से 06 पैरामीटर्स पर कार्यवाही कराने हेतु शिक्षा विभाग उत्तरदायी होगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह अपने स्तर पर भी माॅनीटरिंग करें। भविष्य में यदि यह पाया जाता है कि कोई विद्यालय उक्त 06 पैरामीटर्स में असंतृप्त है तो सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी का पर्यवेक्षकीय उत्तरदायी निर्धारित किया जायें। शेष पैरामीटर्स में
बैठक में उपस्थित ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया कि चिन्हित विद्यालयों का निरीक्षण कर लें तथा जिन पैरामीटर्स में विद्यालय असंतृप्त हैं, उनमें 06 पैरामीटर्स विद्यालयों में रंगाई-पुताई,श्यापट्ट निर्माण, मल्टीपल हैन्डवाशिंग एवं कक्षाकक्ष में वायरिंग एवं विद्युत उपकरण तथा बालक एवं बालिका शौचालय को क्रियाशीलता का कार्य जो शिक्षा विभाग द्वारा कार्य कराया जाना है, को छोड़कर शेष में ग्राम पंचायत के माध्यम से कार्य कराकर 15 दिन में संतृप्त करवाना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दो-दो अथवा तीन-तीन विकास खण्डों की प्रतिदिन समीक्षा नियमित रूप से की जायेगी।







