लखीमपुर। शरद पाल
लखीमपुर: ब्लाक प्रमुख चुनाव में शुक्रवार को राजनीति के अलग-अलग रंग देखने को मिले। पसगवां, मोहम्मदी और रमियाबेहड़ ब्लाक में एकल पर्चा होने के कारण तीन और प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। मोहम्मदी में बड़ा घटनाक्रम हुआ है।
यह भी पढ़ें : 9 ब्लाकों में आज चुने जाएंगे ब्लाक प्रमुख
यहां भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी से बागी हुए प्रत्याशी के समर्थन में अपना पर्चा वापस ले लिया। अब शनिवार को जिले के नौ ब्लाकों पर नए प्रमुख के लिए मतदान कराया जाएगा। इन ब्लाकों में सबसे ज्यादा लखीमपुर, नकहा और पलिया ब्लाक के मतदान पर लोगों की नजर है।
यह भी पढ़ें : मतदान के दौरान विधायक या चेयरमैन को ब्लाक परिसर में प्रवेश नहीं: जिलाधिकारी
नकहा में जहां भाजपा ने पवन गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया है, वहीं भाजपा से जुड़े बताए जा रहे प्रत्याशी भानुप्रताप अभी मैदान में डटे हुए हैं। इन दोनों के बीच रोचक मुकाबला बताया जा रहा है। लखीमपुर में भाजपा प्रत्याशी दिव्या सिंह के सामने पार्टी के ही बागी आशुतोष वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पति आशुतोष के समर्थन में पूर्व प्रमुख रूबी वर्मा ने पर्चा वापस ले लिया है। सभी प्रत्याशी हर हाल में चुनाव जीतने के लिए जोर लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : दस ब्लाक प्रमुख निर्विरोध, 5 को मिले प्रमाण पत्र
मोहम्मदी
शुक्रवार को एक घटनाक्रम के तहत भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान ब्लाक प्रमुख आशीष रस्तोगी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जिसके बाद भाजपा के बागी महेंद्र वाजपेयी को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुन लिया गया है। मोहम्मदी ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा से घोषित प्रत्याशी आशीष रस्तोगी द्वारा एकाएक अपना पर्चा वापस लेने से भाजपा से बागी हुए महेंद्र वाजपेयी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इस तरह ब्लाक प्रमुख की कुर्सी एक बार फिर वाजपेयी परिवार में पहुंच गई है। महेंद्र वाजपेयी के पिता भगवानदास वाजपेयी कई बार प्रमुख रह चुके हैं। इसके अलावा महेंद्र वाजपेयी के चचेरे भाई जयकरन वाजपेयी भी एक बार ब्लाक प्रमुख रहे। प्रदेश में शायद पहला मामला ऐसा होगा, जहां भाजपा के घोषित प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।
जंगबहादुरगंज
पसगवां में हुए दो नामांकन के बाद एक प्रत्याशी उर्मिला कटियार ने नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी शिखा सिंह का एकल नामांकन होने से वह निर्विरोध निर्वाचित हो गईं।
नकहा
प्रमुख पद के चुनाव से दो प्रत्याशियों संजय गुप्ता व सुमन शुक्ला ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। अब भाजपा प्रत्याशी पवन गुप्ता अ बागी भानु प्रताप के बीच मुकाबला होगा।
पलियाकलां: ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। गुरुवार को नामांकन के दौरान जिस तरह सपा प्रत्याशी नामांकन नहीं करा पाया और कांग्रेस ने तमाम विरोध के बाद भी नामांकन करा लिया, उससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई जान आ गई है। पार्टी कार्यकर्ता दुगने उत्साह से ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर जुट गए हैं। नेतृत्व कर रहे सैफ अली नकवी भी कार्यकर्ताओं के साथ जोशों-खरोश से लगे हुए हैं।
दूसरी तरफ भाजपा पूरी तरह आश्वस्त है कि जीत उसी की होगी। भाजपा चाह रही थी कि प्रमुख का चुनाव निर्विरोध हो जाए। इसी वजह से ही सपा प्रत्याशी का नामांकन नहीं होने दिया गया था। कांग्रेस प्रत्याशी को खींचकर ले जाने का मकसद भी यही था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन होने से भाजपा की रणनीति सफल नही हो पाई। कांग्रेस नेता सैफ का कहना है कि हम अपना काम कर रहे हैं और निष्पक्ष तरीके से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी के प्रस्तावक से अभिलेख छीने थे और अनुमोदक को उठाकर ले गए थे। उनके खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
रोजगार सम्बधित ख़बरें
- Indian Army Recruitment Rally 2021: इन पदों के लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू
- SBI Recruitment 2021: एसबीआई में 6 हजार से अधिक नौकरियां, तुरंत करें अप्लाई
- Sarkari Naukri: 12वीं पास के लिए ऑयल इंडिया में बंपर नौकरियां
- Sri Ramachandra University भर्ती फ्रेशर्स के लिए -Child Development Therapist
- DSSSB भर्ती 2021: 5807 पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
- ITBP Recruitment 2021: कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, जाने किस तारीख से कर सकेंगे आवेदन
- UPSSSC PET Exam 2021: प्रीलिम्स एग्जाम की डेट जारी, यहां मिलेंगे एडमिट कार्ड
- SSC Exams 2021: SSC CGL Tier 1 सहित 5 परीक्षाओं की बदली डेट, देखें पूरा शेड्यूल







