HomeLatest JobSBI Clerk Recruitment 2025 : 5180 पदों पर निकली वैकेंसी, इस तारीख...

SBI Clerk Recruitment 2025 : 5180 पदों पर निकली वैकेंसी, इस तारीख तक करें आवेदन

SBI Clerk Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) यानी क्लर्क पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 5180 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 है।

आयु सीमा

SBI Clerk Recruitment 2025 के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। (आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 को आधार मानकर की जाएगी) । एसबीआई नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (SBI Clerk Recruitment 2025)

  • सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क: ₹750
  • एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क: मुफ्त
    शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट आदि माध्यमों से ऑनलाइन किया जा सकेगा।

शैक्षिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन नियुक्ति से पहले डिग्री पूरी होना आवश्यक है।
  • साथ ही, अभ्यर्थियों के पास स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

रिक्तियों का विवरण (कैटेगरीवार)

  • सामान्य वर्ग (UR): 2255
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 508
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 1179
  • अनुसूचित जाति (SC): 450
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 788
    कुल पद – 5180

चयन प्रक्रिया

SBI Clerk Recruitment 2025 में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों में किया जाएगा:

  1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Prelims)
  2. मुख्य लिखित परीक्षा (Mains)
  3. स्थानीय भाषा की परीक्षा
  4. दस्तावेज़ सत्यापन
  5. मेडिकल टेस्ट

आवेदन प्रक्रिया (SBI Clerk Recruitment 2025)

  • उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 है।
  • आवेदन करते समय पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार/पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा।

👉 आधिकारिक नोटिफिकेशन व ऑनलाइन आवेदन लिंक के लिए उम्मीदवार सीधे SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

IMPORTANT LINKS

Apply Online LinkClick Here
Check Official NotificationClick Here
SBI Official WebsiteClick Here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना