होमलखनऊचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सोनिया के गढ़ रायबरेली से...

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सोनिया के गढ़ रायबरेली से विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल

spot_img

लखनऊ : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र और गांधी परिवार के  गढ़ रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को अदिति और वंदना को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली। अदिति ने 2019 में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस के व्हीप का उल्लंघन कर विधानसभा में उपस्थित हुई थी।

यह भी पढ़ें : हरदोई: तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत सात पर चोरी की रिपोर्ट, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

उसके बाद से समय-समय पर अदिति सिंह बीजेपी के साथ खड़ी नजर आई है। उनका भाजपा में शामिल होना पहले से तय माना जा रहा था। बीजेपी की ज्वाइनिंग कमेटी के प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष की मंजूरी के बाद मंगलवार शाम अदिति को पार्टी में शामिल करने का निर्णय हुआ।

बसपा विधायक वंदना सिंह भी भाजपा में शामिल

वहीं आजमगढ़ के सगड़ी से बसपा विधायक वंदना सिंह ने 2020 में आयोजित राज्यसभा चुनाव में बसपा से बगावत की थी। वंदना सिंह के पहले सपा में जाने की चर्चा थी। सपा के गढ़ आजमगढ़ में सेंध लगाने में जुटी भाजपा ने वंदना सिंह से संपर्क किया। वंदना सिंह ने बीजेपी के प्रस्ताव को स्वीकार बुधवार को पार्टी में शामिल हो गई।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि अदिति सिंह रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव प्रियंका वाड्रा को टक्कर देंगी। वहीं वंदना सिंह आजमगढ़ में सपा का सफाया करने में अहम भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर बीजेपी सांसद विनोद सोनकर, ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह, हिमांशु दुबे और अभय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

रोजगार से जुडी खबरों के लिए डाउनलोड करें ROJGAR ALERT App

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें