Mahila Samman Yojana: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत दिल्ली की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
योजना का ऐलान पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने किया था। वर्तमान मुख्यमंत्री अतिशी ने घोषणा की कि इस योजना की पहली दो किश्तें चालू वित्त वर्ष के अंत तक लाभार्थियों के खाते में भेज दी जाएंगी।
2024-25 के बजट में किया गया था प्रावधान
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) का बजट 2,000 करोड़ रुपये रखा गया है, जिसे 2024-25 के बजट में शामिल किया गया था। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।
Mahila Samman Yojana का उद्देश्य
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) का उद्देश्य हाशिए पर रह रही महिलाओं को वित्तीय सहयोग प्रदान करना है। यह न केवल आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा, बल्कि महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी मददगार होगा।
दिल्ली सरकार की यह योजना महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इच्छुक महिलाएं जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर योजना का लाभ उठा सकती हैं।
चुनाव के बाद ₹2100 हो सकती है राशि
अतिशी ने बताया कि कैबिनेट से पारित Mahila Samman Yojana को अब अधिसूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस राशि को बढ़ाकर ₹2100 किया जा सकता है, जिसकी उम्मीद आगामी विधानसभा चुनावों के बाद है।
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
Mahila Samman Yojana उन महिलाओं के लिए है जो:
- 12 दिसंबर 2024 तक दिल्ली की निवासी और पंजीकृत वोटर हैं।
- उनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है।
- उनके परिवार की अधिकतम वार्षिक आय ₹3 लाख है।
- सरकारी नौकरी, सरकारी पेंशन, या टैक्स भुगतान करने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
किन्हें योजना से बाहर रखा गया है?
- स्थायी सरकारी कर्मचारी (वर्तमान या पूर्व)।
- निर्वाचित जनप्रतिनिधि (सांसद, विधायक, पार्षद)।
- हाल ही में आयकर का भुगतान करने वाली महिलाएं।
- वे महिलाएं, जो पहले से ही किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ उठा रही हैं।
जरूरी दस्तावेज़
इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:
- आधार कार्ड।
- वोटर आईडी कार्ड।
- पैन कार्ड।
- बैंक अकाउंट डिटेल।
- एड्रेस प्रूफ (बिजली/पानी बिल, राशन कार्ड)।
- आयु प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का सर्टिफिकेट या पासपोर्ट)।
- इनकम सर्टिफिकेट।
- स्व-घोषणा पत्र, जिसमें पात्रता की पुष्टि हो।
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन पत्र दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
- फॉर्म को भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी सरकारी कार्यालय में जमा करना होगा।
- आवेदन की पूरी समीक्षा और सत्यापन के बाद पात्रता की पुष्टि की जाएगी।
- स्वीकृति मिलने पर योजना के लाभार्थी को आधिकारिक नोटिफिकेशन प्राप्त होगा।