Homeउत्तर प्रदेशLucknow: यूपी में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Lucknow: यूपी में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Lucknow। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता में अचानक तेज़ी आई है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में आगामी दो दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह बदलाव मानसून के सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसकने और स्थानीय भौगोलिक कारकों के कारण हो रहा है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में कासगंज के सहवर में सर्वाधिक 133 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कन्नौज के छिबरामऊ में 127 मिमी. और कानपुर में 111 मिमी. बारिश हुई, जो मानसून की तीव्रता को दर्शाती है।

रविवार और सोमवार को अलर्ट

विशेषकर तराई क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार और सोमवार को मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। इस मौसम बदलाव के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिलेगी।

राजधानी Lucknow में भी झमाझम बारिश

शनिवार को लखनऊ समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मो. दानिश और अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी में शनिवार को औसतन 3.2 मिमी. बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश का दौर रहेगा जारी

मौसम विभाग का अनुमान है कि यह बारिश का सिलसिला आगामी 4–5 दिनों तक जारी रह सकता है। रुक-रुककर होने वाली बारिश के साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे जलजमाव, कमजोर पेड़ों के पास खड़े न होने और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से बचने जैसे जरूरी सतर्कता बरतें।

Latest Lucknow News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना