होमउत्तर प्रदेशथरवई हत्याकांड: गिरफ्तार साइको किलर गैंग के आरोपियों का होगा डीएनए टेस्ट 

थरवई हत्याकांड: गिरफ्तार साइको किलर गैंग के आरोपियों का होगा डीएनए टेस्ट 

spot_img

प्रयागराज: थरवई के खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाले साइकोकिलर गैंग के गिरफ्तार आरोपियों का सोमवार से डीएनए टेस्ट होगा। डीएनए और ब्लड सैंपल लेकर लैब भेजा जाएगा। ताकि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में हत्या और दुष्कर्म के पुख्ता सुबूत पेश किए जा सकें। 

थरवई के खेवराजपुर गांव में 22 अप्रैल की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। बुधवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में नवल खरवार, रोहित खरवार, पीपी कुमार खरवार को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्याकांड में शामिल मोनू गौतम, भीम कुमार गौतम और उसकी पत्नी संगीता के साथ कैमूर व आकाश खरवार को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में खेवराजपुर के अलावा गोहरी में सामूहिक हत्याकांड का खुलासा हुआ था।

इन दोनों घटनाओं में साइको किलर गैंग ने सामूहिक  हत्याओं के बाद महिलाओं की लाशों के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने यह बात स्वीकारा है। इस बात की पुष्टि के लिए आरोपियों का अब डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के डीएनए टेस्ट के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। कोर्ट की अनुमति के बाद सोमवार से गिरफ्तार सभी आरोपियों का डीएनए टेस्ट होगा। ताकि आरोपियों के खिलाफ डीएनए रिपोर्ट के आधार पुख्ता साक्ष्य प्रस्तुत किया जा सके। 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें