हरदोई : संडीला कोतवाली क्षेत्र में चार अक्टूबर को दिनदहाड़े हुए हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बेटों ने साथियों के साथ मिलकर दूधिया की हत्या की थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो भाइयों और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपितों के पास से पुलिस ने तीन तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की है। वहीं अन्य हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है।
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि संडीला कोतवाली क्षेत्र में चार अक्टूबर की सुबह ग्राम आटामऊ निवासी यूनुस की पहतोइया गांव के निकट बाइक से दूध ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच पड़ताल में पता चला कि हत्यारोपित दो बाइकों से आए थे। मृतक के भाई मुहिम ने आटामऊ प्रधान गोमती के दो पुत्रों समेत छह लोगों पर एफआइआर दर्ज कराई थी। घटना का पर्दाफाश करने के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने संडीला-अतरौली मार्ग गोगावां मोड़ के निकट शिवशंकर, अनिल पुत्र गोविद उर्फ छुटक्के और रामसेवक पुत्र रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि 2018 में यूनुस के पिता हामिद अली ने नौ साथियों के साथ मिलकर गोविद उर्फ छुटक्के की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें सात लोगों की जमानत हो गई और हामिद अली जेल में हैं। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए पुत्रों शिवकुमार और अनिल ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया







