HomeहरदोईHardoi News: हरदोई में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे डीएम, राहत-बचाव कार्यों...

Hardoi News: हरदोई में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे डीएम, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा

Hardoi News: 28 सितंबर 2026। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने सोमवार को सवायजपुर और बिलग्राम तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने जनता इंटर कॉलेज तेरा परसौली स्थित बाढ़ चौकी और थाना अरवल क्षेत्र के कुसुमखोर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति, जलस्तर, आवागमन और राहत व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 09 28 at 4.41 1

बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले डीएम

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि शासन और प्रशासन उनके साथ है।

डीएम ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा प्रभावित लोगों की अन्य जरूरी आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

राहत कार्यों में लापरवाही पर सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान का विस्तृत सर्वे कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

निरीक्षण के दौरान संबंधित उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना