HomeदेशHardoi News: 150 स्कूलों के बच्चों तक पहुंचेगा ‘ज्ञान का पिटारा, सीडीओ...

Hardoi News: 150 स्कूलों के बच्चों तक पहुंचेगा ‘ज्ञान का पिटारा, सीडीओ ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Hardoi News: 28 सितंबर 2026। जिले के 150 चयनित प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को अब शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के जरिए पढ़ाई को और बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। एजुकेट गर्ल्स फाउंडेशन की ओर से चयनित विद्यालयों में ‘ज्ञान का पिटारा’ बॉक्स उपलब्ध कराया जा रहा है।

सोमवार को विकास भवन परिसर, हरदोई से टीएलएम सामग्री लेकर जा रहे दो वाहनों को मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हर बॉक्स में होंगी 180 वर्कबुक

फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी मानवेन्द्र मिश्र ने बताया कि प्रत्येक ‘ज्ञान का पिटारा’ बॉक्स में हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों की कुल 180 वर्कबुक शामिल हैं। इन वर्कबुक के माध्यम से बच्चे नियमित अभ्यास करेंगे।

उन्होंने बताया कि अभ्यास आधारित गतिविधियों के जरिए बच्चों को विषयों को रुचि के साथ समझने, सीखी हुई जानकारी को व्यवहार में प्रयोग करने और अपनी क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिलेगा।

शिक्षकों को भी दिया जा रहा प्रशिक्षण

कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों और प्रत्येक विकासखंड के नोडल एआरपी को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शहर स्थित स्टेटस क्लब और अवस्थी लॉन में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को टीएलएम और वर्कबुक के प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों की रुचि और प्रतिभा को पहचानने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के तरीकों के बारे में भी बताया जा रहा है।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह और फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी मानवेन्द्र मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना