हरदोई : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बिजली विभाग के कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी स्वजनों को दी।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम टेनी निवासी सुबोध सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह संडीला के विद्युत उपकेंद्र पर टीजी-टू (टेक्नीशियन ग्रेड-टू) के पद पर तैनात थे। स्वजन ने बताया कि सुबोध रोजाना बाइक से संडीला जाते थे। सोमवार की देर शाम को बाइक से घर आते समय हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के शुक्लापुर के निकट कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्वजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सुबोध की तीन साल पहले दीपिका सिंह के साथ शादी हुई थी और एक बेटी है।







