Homeउत्तर प्रदेशविधायक विजय मिश्र की बेटी सीमा ने सपा (SP) का दामन थामा

विधायक विजय मिश्र की बेटी सीमा ने सपा (SP) का दामन थामा

spot_img

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्र की बेटी सीमा मिश्रा के दोबारा सपा (SP) में शामिल होने के बाद भदोही जिले के सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। रिश्तेदार से संपत्ति विवाद में जेल में बंद विधायक की बेटी के अखिलेश की साइकिल पर सवार होने के कई सियासी निहितार्थ निकाले जाने लगे हैं। वहीं आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली और बसपा से जुड़ीं पूर्व मंत्री विद्या चौधरी ने शुक्रवार को सपा (SP) का दामन थाम लिया। 

फर्जी TET अंक पत्र से नौकरी कर रहे तीन शिक्षक बर्खास्त

सीमा मिश्रा 2014 में सपा (SP) के टिकट पर भदोही सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त को कड़ी टक्कर दी थी। उस समय विधायक विजय मिश्र सपा (SP) में थे। 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शतरंज की बिसात पर मुहरे सजा रहे अखिलेश यादव के इस कदम को भदोही जिले के राजनीतिक परिदृश्य के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकार बताते हैं कि चार बार से लगातार विधायक रहे विजय मिश्र को रोकने में जुटे विरोधियों के लिए सीमा की सपा में ताजपोशी नई चुनौती बन सकती है। यद्यपि इस ताजे राजनीतिक घटनाक्रम का असली मकसद तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन एक बात तो तय है कि सपा ने सीमा को अगर चुनावी योद्धा बनाकर भदोही के मैदान में उतार दिया तो स्थानीय राजनीति की तासीर बदल सकती है।

देश और प्रदेश की लेटेस्ट ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें HDI Bharat News App

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें