पिहानी(हरदोई)। मनीष सविता
पिहानी नगर पालिकाध्यक्ष हाजी जमाल ‘चांद’ अपने मरहूम पिता पूर्व चेयरमैन डॉ साजिद अंसारी की याद में सीएचसी पर एक इमरजेंसी रूम निजी खर्चे से बनवाएंगे। यह घोषणा उन्होंने शासन की मंशानुरूप सीएचसी को गोद लिए जाने का लेटर अधीक्षक को देने के दौरान की।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पालिका स्तर से अस्पताल को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जो भी हो सकेगा किया जाएगा। खाली पड़ी जमीन पर फुलवारी और बेंच डलवाई जाएंगी जिससे तीमारदारों को आसानी हो सके। अधीक्षक डॉ जितेंद्र श्रीवास्तव ने अस्पताल में एक अल्ट्रासाउंड मशीन की आवश्यकता बताई इसपर उन्होंने कहा कि कोशिश होगी कि यह आवश्यकता शीघ्र ही पूरी हो।
यह भी पढ़ें – UP: कोरोना कर्फ्यू के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी, 20 जिलों में कोई छूट नही
अस्पताल में साफसफाई,सेनेटाइजेशन आदि का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सीएचसी पर हाल बनाए जाने की घोषणा की लोगों ने तारीफ करते हुए कहा कि इसका लाभ तीमारदारों और मरीजों को मिलेगा। इस मौके पर ईओ अहिबरन लाल,विमलेश तिवारी,यासीन अंसारी,हशमत अली,अम्मार ज़ैदी आदि लोग मौजूद रहे।
देश की हर नौकरी की खबर आप तक सबसे पहले आपकी अपनी एप्प “रोजगार अलर्ट “पर








