Homeसामाजिकशाहाबाद विधायक रजनी तिवारी का प्रयास रंग लाया,अब आसान होगा पिहानी से...

शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी का प्रयास रंग लाया,अब आसान होगा पिहानी से शाहाबाद का सफर

हरदोई। अब पिहानी से शाहाबाद का सफर आसान होगा। बड़े बड़े गड्ढो के चलते जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरने वालों के लिए राहत भरी खबर है। शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी का प्रयास रंग लाया। मुख्यमंत्री कार्यालय से इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए करीब 31 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। सीएम ऑफिस नाम से बने एकाउंट से यह जानकारी दी गयी है। ट्वीट में लिखा है कि आमजन के सुखद आवागमन हेतु मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने जनपद हरदोई के शाहाबाद पिहानी मार्ग (अ.जि.मा.) के कि.मी. के 13 से 25 (लंबाई 13 किलोमीटर ) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 30करोड़ 92 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। कई सालों से खस्ताहाल सड़क का दंश झेल रहे लोगों खुशी जताई है। इस जर्जर सड़क को लेकर विधायक ने सीएम को पत्र लिखकर लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया था

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना