होमदेशसाल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल,कितने बजे लगेगा ग्रहण?

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल,कितने बजे लगेगा ग्रहण?

spot_img

कल यानी सोमवार साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगेगा। सूर्यग्रहण ज्यादातर दक्षिण अमेरिका से दिखाई देगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। पूर्ण सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक देता है, जबकि एक आंशिक ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य के केवल एक भाग को कवर करता है। अगले साल, यानी 2021 में दो सूर्य ग्रहण आएंगे।

सूर्य ग्रहण का समय

साल का आखिरी सूर्यग्रहण 14 दिसंबर को भारत के समय के अनुसार शाम 7 बजकर 3 मिनट से रात 12 बजकर 23 मिनट (15 दिसंबर 2020) तक लगेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी। सूर्यग्रहण रात 9:43 बजे चरम पर होगा।

सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा

सोमवार को सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह देर शाम को होगा। पूर्ण सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका में चिली और अर्जेंटीना के कुछ हिस्सों से सबसे अच्छा दिखाई देगा। चिली और अर्जेंटीना में स्काई-वॉचर्स दिन के दौरान दो मिनट और दस सेकंड के अंधेरे को देख सकते हैं, क्योंकि चंद्रमा सूरज को अवरुद्ध करता है। 

दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी भाग, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका और अंटार्कटिका आंशिक सूर्य ग्रहण का गवाह बनेंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा लोगों को दुनिया में कहीं से भी सूर्यग्रहण देखने के लिए एक लाइव लिंक प्रदान करेगा।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें