होमदेशकॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा, एम्स में भर्ती

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा, एम्स में भर्ती

spot_img

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा। अचानक तबीयत बिगड़ने पर राजू को दिल्ली के सरकारी अस्पताल एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके भाई और पीआरओ ने पुष्टि की कि कॉमेडियन को दिल का दौरा पड़ा है।

राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट करते हैं। ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे गिर पड़े। उसके बाद राजू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। श्रीवास्तव के पीआरओ अजीत का कहना है कि राजू श्रीवास्तव पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में रुके हुए हैं।

Agniveer Admit Card 2022: अग्निवीर भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सुबह जब वे वर्कआउट के दौरान जिम गए तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने कहा कि अब राजू की नब्ज वापस आ गई है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। पीआरओ ने सभी से राजू की सलामती के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

कॉमेडियन की इस दुखद खबर ने फैंस को परेशान कर दिया। फैंस राजूश्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव एक मशहूर कॉमेडियन हैं। वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें