होमदेशहरदोई : ओम शिव त्रिपाठी ने JAM ऑल इंडिया रैंक 326 हासिल...

हरदोई : ओम शिव त्रिपाठी ने JAM ऑल इंडिया रैंक 326 हासिल कर जिले का बढाया मान

spot_img

हरदोई : आईआईटी द्वारा कराई जाने वाली JAM का रिजल्ट शनिवार को सुबह जारी कर दिया गया। हरदोई के ओम शिव त्रिपाठी ने ऑल इंडिया रैंक 326 हासिल कर जिले का नाम बढ़ाया है।

इस बार JAM 2021 का आयोजन आईआईएससी बैंगलोर ने कराया था। बैट गंज निवासी ओम शिव त्रिपाठी के पिता राकेश त्रिपाठी बेसिक शिक्षा विभाग में JE हैं और मां श्यामा त्रिपाठी गृहिणी।

यूपी पंचायत चुनाव : जानिए हरदोई की आरक्षण लिस्ट

ओम शिव त्रिपाठी ने स्नातक परीक्षा फिजिक्स विषय से उत्तीर्ण करी थी। उन्होंने JAM 2019 भी क्वालिफाइड की थी और BHU 2019 का एंट्रेंस परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। उन्होंने b.ed भी किया है और 2021 के JAM परीक्षा के लिए काफी मेहनत से तैयारी की है।तैयारी के समय वह अपने दोस्तों से बहुत ही कम मिलते थे और साथ ही कहीं भी बाहर नहीं जाते थे।

डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें: देश और प्रदेश की लेटेस्ट ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें HDI Bharat News App

JAM 2021 में 326 रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। उनके दोस्तों उत्कर्ष पांडे, राज शेखर मिश्रा, प्रखर दीक्षित ने खूब सारी बधाई दी है साथ ही उनके बड़े भैया शैलेंद्र ने भी उन्हें ढेर सारी बधाई दी है। उनकी बहन आर्किटेक्ट मानसी त्रिपाठी भी अत्यंत खुश हैं और साथ ही समस्त परिवार ने भी उन्हें ढेर सारी बधाई दी है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें