HomeदेशWeather Update: धूप निकली तो खिले चेहरे अगले 5 दिन के लिए...

Weather Update: धूप निकली तो खिले चेहरे अगले 5 दिन के लिए मौसम का बड़ा अपडेट

Weather Update। इधर दो तीन दिन में निकली धूप से लोगों के चेहरे खिले हैं। लेकिन मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताते हुए एलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जिसमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व उससे सटे हुए मैदानी क्षेत्रों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में चार-पांच दिनों में कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

आने वाली चार फरवरी तक मौसम कैसा रहेगा, इसको लेकर मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जिसमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उससे सटे हुए मैदानी क्षेत्रों पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश व राजस्थान में आने वाले चार से पांच दिनों तक हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

पहाड़ों पर हिमपात होने की भी संभावना जताई गई है। एक अनुमान के मुताबिक 31 जनवरी और 1 फरवरी को इसकी तीव्रता चरम पर होगी। इस दौरान यहां पर लोगों को सर्दी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।

मौसम विभाग की Weather Update की ताजा चेतावनी के अनुसार कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश में 31 जनवरी व 1 फरवरी को और उत्तराखंड में 31 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। इसके अलावा इन्हीं तारीखों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश में 2 फरवरी को मामूली भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 जनवरी और 2 फरवरी को हल्की फुल्की ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली राज्यों का Weather Update

Weather Update: पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में 31 जनवरी, 2 फरवरी को सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। तीन फरवरी को भी अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 31 जनवरी और 1 फरवरी को और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी को सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना