होमसांस्कृतिकHardoi News: बसंत पंचमी पर स्कूलों में हुआ मां सरस्वती का पूजन

Hardoi News: बसंत पंचमी पर स्कूलों में हुआ मां सरस्वती का पूजन

spot_img

Hardoi। बसंत पंचमी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों और प्रतिष्ठानों पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। कई विद्यालयो में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। लोगों ने मां सरस्वती की पूजा करते हुए उनसे सद्बुद्धि की कामना की।

पिहानी में इटारा रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बसंत पंचमी के अवसर पर सैकड़ो छात्र छात्राओं ने मंत्रो के साथ हवन में आहुतियां समर्पित करते हुए मां सरस्वती से आशीर्वाद मांगा। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पूजन प्राचार्य पीके शुक्ला ने किया। माता भगवती देवी ट्रस्ट के टोली नायक विपुल मिश्रा ने वसंत पर्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि बसंत को ऋतुओ का राजा कहा गया है। प्रकृति पर इस समय अपना स्वरूप बदलती है।

सरस्वती विद्या मंदिर पर मां सरस्वती का पूजन किया गया बसंत पंचमी के मौके पर कई बच्चों का विद्यारंभ संस्कार भी कराया गया। आदर्श रमाकांत विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा कई अन्य स्थानों के अलावा मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें