होममनोरंजनअनुराग कश्यप की बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग मनाई पहली सालगिरह

अनुराग कश्यप की बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग मनाई पहली सालगिरह

spot_img

अनुराग कश्यप बॉलीवुड के एक ऐसे निर्देशक के तौर पर जाने जाते हैं, जिन्होंने फिल्मी परदे पर एक अलग तरह के कंटेट को जन्म दिया। रोमांटिक सिनेमा के बीच वो ऐसी फिल्में लेकर आए जो असल जिंदगी को दर्शाती हैं। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में ‘ब्लैक फ्राइडे’, देव डी, गैंग्स ऑफ वासेपुर’, बॉम्बे वेलवेट’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अनुराग कश्यप को सिर्फ उनकी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि उनके बेबाक अंदाज के लिए और निजी जिंदगी में उनके अफेयर्स के लिए भी जाना जाता है। अनुराग की तरह ही उनकी बेटी भी आलिया कश्यप भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं।

instagram post of aaliyah kashyap 1624024526 min
यह भी पढ़े – BSF जवानों से मिले अक्षय कुमार, स्कूल निर्माण के लिए दान किए 1 करोड़ रुपये
सोशल मीडिया स्टार हैं आलिया कश्यप

आलिया ने भले ही बॉलीवुड में अब तक अपनी जर्नी शुरू न की हो, लेकिन वो लोगों के बीच बहुत मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वो यूट्यूब पर खुद का चैनल भी चलाती हैं। अपने पिता की तरह ही आलिया भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में आलिया ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते की पहली एनिवर्सरी का जश्न मनाते हुए नजर आ रहीं हैं।

यह भी पढ़े – एक दरोगा समेत 34 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
ब्वॉयफ्रेंड संग में मनाया पहली एनिवर्सरी का जश्न

उन्होंने अपने इस वीडियो को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए बताया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर के साथ एक रोमांटिक ट्रिप पर गईं थीं। उनके इस वीडियो में ये साफ-साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक अच्छा समय बिताया है। ये दोनों घूमने के लिए कर्जत गए थे। इससे पहले भी आलिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें शेन मुंबई आए थे और उन्होंने यहां के खाने का भरपूर आनंद लिया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने बताया कि वो कर्जत के एक रिसॉर्ट में रुके हुए हैं और उनके अलावा वहां पर कोई नहीं है। आलिया ने बताया कि शेन उनके लिए फूल और खाने की चीजें लेकर आए थे।

अनुराग कश्यप और आरती की बेटी हैं आलिया कश्यप

अनुराग कश्यप ने फिल्म एडिटर आरती बजाज से शादी की थी। लेकिन साल 2009 में निजी कारणों के चलते इन दोनों का तलाक हो गया। आलिया कश्यप अनुराग और आरती की बेटी हैं। पहली पत्नी से तलाक के बाद अनुराग ने दूसरी शादी अभिनेत्री कल्कि केकलां से की, लेकिन उनकी ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और दो साल के बाद उनका कल्कि से तलाक हो गया। अनुराग कश्यप अपनी बेटी के बहुत ही करीब हैं। सोशल मीडिया पर वो आए दिन आलिया के साथ तस्वीरें साझा करते हैं।

देश की हर नौकरी की खबर आप तक सबसे पहले आपकी अपनी एप्प “रोजगार अलर्ट “पर

admin
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdibharat.rojgaralert
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें