Homeहरदोईकलक्ट्रेट मार्ग पर निकल रही कार पर जा गिरा पेड़

कलक्ट्रेट मार्ग पर निकल रही कार पर जा गिरा पेड़

हरदोई। राजकीय इंटर कालेज परिसर में लगा एक पेड़ अचानक शुक्रवार को कलक्ट्रेट मार्ग पर निकल रही कार पर जा गिरा। घटना में कार सवार बाल-बाल बच गए। हालांकि हादसे के खौफ में कार सवार काफी देर तक बने रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार पर गिरे पेड़ को हटवाया।

सिनेमा चौराहा निवासी कैलाश दीक्षित पुत्र नरायण प्रसाद दीक्षित सिंचाई विभाग के कार्यालय से अपने घर कार से जा रहे थे। इसी दौरान कलक्ट्रेट मार्ग पर जीआईसी परिसर में लगा एक पेड़ कार पर ही गिर गया। अचानक पेड़ गिरने से कैलाश हड़बड़ा गए और मौके पर भीड़ लग गई। दूसरी ओर का दरवाजा खोल कैलाश कार से निकले और फिर अपने परिचितों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पेड़ हटवाकर उनकी कार को किनारे लगवाया। कैलाश को चोटें नहीं आईं हैं, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना