Homeहरदोईजेई को देना होगा उपयोग की गई बिजली का हिसाब

जेई को देना होगा उपयोग की गई बिजली का हिसाब

हरदोई : बिजली विभाग बिजली चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने की लगातार कवायद कर रहा है। अब सभी अवर अभियंताओं की जवाबदेही तय की जाएगी। अवर अभियंताओं को अब फीडरवार उपभोग बिजली और प्राप्त राजस्व का हिसाब देना होगा।

पॉवर कारपोरेशन की ओर से बिजली चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में 59 विद्युत उपकेंद्र संचालित हैं। प्रत्येक उपकेंद्र से तीन से चार फीडर निकले हुए हैं। विभाग अब फीडरवार समीक्षा कर रहा है। प्रत्येक फीडर पर लोड, कनेक्शन धारकों की संख्या और उपभोग होने वाली बिजली का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। फीडर के कितने उपभोक्ताओं ने बिल अदा किया और बिजली के सापेक्ष विभाग को कितना राजस्व मिला इसका भी आकलन किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता एनके मिश्र ने बताया कि फीडरवार समीक्षा के लिए प्रारूप तैयार किया गया है। उसी के अनुसार डाटा तैयार कर समीक्षा की जाएगी। जिस फीडर पर राजस्व की कम हानी होगी। वहां के अवर अभियंता और स्टाफ को पुरस्कृत किया जाएगा और जहां पर अधिक नुकसान होगा वहां के अभियंता और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा तीन स्तर पर की जाएगी।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना