Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में खरीफ सीजन की तैयारियों को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए बीज बुकिंग की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है। किसानों को विभिन्न फसलों के बीज निःशुल्क मिनीकिट और 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि बुवाई के समय उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कृषि विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक पहले चरण में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सभी बीजों की बुकिंग पूरी नहीं हो सकी थी। इसी वजह से शेष बचे बीजों के लिए ऑनलाइन पोर्टल को दोबारा खोला गया है, जिससे अधिक संख्या में किसान योजना का लाभ उठा सकें।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि बीज प्राप्त करने के लिए किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण होना जरूरी है। जिन किसानों ने अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई है, उन्हें पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे ऑनलाइन माध्यम से बीज बुकिंग करा सकेंगे।

🎧 Cinematic Spatial Audio
🔋 50 घंटे की दमदार बैटरी
💧 IPX4 Water Resistance
📶 Bluetooth 5.3 Connectivity
- यह भी पढ़ें –
- रोहित शर्मा का जीवन परिचय
इस बार खरीफ सीजन के लिए धान, हाइब्रिड धान, उड़द, मूंग, अरहर, तिल, ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा और कोदो जैसी फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले यह बुकिंग अभियान 23 अप्रैल से 10 मई तक चलाया गया था, लेकिन लक्ष्य पूरा न होने के कारण इसे अब 18 मई से 24 मई 2026 तक फिर से शुरू किया गया है।
उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि केवल वही किसान योजना का लाभ ले पाएंगे, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के साथ ऑनलाइन बीज बुकिंग पूरी की होगी। चयनित किसानों को अनुदानित और निःशुल्क बीज संबंधित विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडारों से वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यदि आवेदन निर्धारित लक्ष्य से अधिक प्राप्त होते हैं, तो किसानों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा ई-लॉटरी के जरिए किया जाएगा। चयनित किसानों को इसकी सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले विभागीय वेबसाइट पर जाकर अपनी बुकिंग अवश्य करा लें।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
- Hardoi News: हरदोई में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर भव्य आयोजन







