Hardoi News: हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात कर जनपद के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग पर आयोजित हुई, जिसमें भाजपा के सदस्य राष्ट्रीय परिषद एवं अनु मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री पी.के. वर्मा तथा डॉ. नीरज भी उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान प्रेमावती ने हरदोई के समग्र विकास और जनसुविधाओं के विस्तार से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। इस अवसर पर उन्होंने जिला पंचायत हरदोई द्वारा प्रकाशित स्मारिका “संकल्प पथ” मुख्यमंत्री को भेंट की तथा जनपद के विकास कार्यों को गति देने के लिए सहयोग का अनुरोध किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपते हुए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा। इनमें हरदोई में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना, जिला मुख्यालय से सभी विकास खंडों को जोड़ने वाली इलेक्ट्रिक बस सेवा का संचालन, प्रेस क्लब भवन का निर्माण तथा चौरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

Cinematic Spatial Audio
50 घंटे की दमदार बैटरी
IPX4 Water Resistance
Bluetooth 5.3 Connectivity
इसके अतिरिक्त कचहरी परिसर और अधिवक्ता चैंबरों के आधुनिकीकरण, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की तर्ज पर आधुनिक प्रेक्षागृह निर्माण, सुरसा विकासखंड में अत्याधुनिक खेल स्टेडियम की स्थापना तथा आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन व्यवस्था लागू करने की मांग भी रखी गई।
धार्मिक और पर्यटन विकास से जुड़े प्रस्तावों में भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रह्लाद की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना, सांडी पक्षी विहार एवं धोबिया आश्रम के पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ जनपद में सर्किट हाउस निर्माण का सुझाव भी शामिल था।
- यह भी पढ़ें –
- रोहित शर्मा का जीवन परिचय
प्रेमावती ने मुख्यमंत्री को दो पृथक ज्ञापन सौंपकर विशेष रूप से चौरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग के विकास तथा सांडी पक्षी विहार और धोबिया आश्रम को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तुत सभी प्रस्तावों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करने तथा मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
- Hardoi News: हरदोई में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर भव्य आयोजन







