हरदोई : शहर में लॉक डाउन का पालन कराने के उद्देश्य से कोतवाल जगदीश यादव ने दरोगा रामाग्रह व पुलिस बल के साथ जायजा लिया। उन्होंने नुमाइश चौराहा, सिनेमा चौराहा, सदर बाजार आदि जगहों पर जाकर लॉक डाउन का पालन कराना सुनिश्चित किया।
पूरी खबर पढ़ें – यूपी, एमपी सहित पांच राज्यों में 31 मई तक लॉकडाउन
इस बीच मास्क न लगाने वालों को उठा बैठक लगवाई गयी व उन्हें चेतावनी दी गई। बाद इसके सदर बाजार में स्थित दो किराने की दुकानें 11 बजे के बाद भी खुली मिलीं और उन दुकानों पर कुछ ग्राहक भी खड़े थे।
मौके पर पहुंचे कोतवाल जगदीश यादव के निर्देश पर उक्त दोनों दुकानों का चालान किया गया। इसके अलावा सदर बाजार में ही स्थित एक आइसक्रीम की दुकान भी खुली मिली।
इस दुकान का चालान भी किया गया। कोतवाल जगदीश यादव ने इन दुकानदारों को लॉक डाउन में निश्चित समय के बाद दुकान न खोलने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना सभी का दायित्व है। कोतवाल के निर्देश पर कुल 3 दुकानों का चालान किया, जोकि 11 बजे के बाद खुली पाई गईं। इस बीच उन्होंने कई स्थानों पर लगी भीड़ को भी तितर बितर किया।
देश की हर नौकरी की खबर आप तक सबसे पहले आपकी अपनी एप्प “रोजगार अलर्ट “पर








